Uncategorized
कोटसागर जलाशय योजना को मिली रफ्तार: नहर निर्माण के लिए 0.07 एकड़ भूमि अर्जन की अनुशंसा

कोटसागर जलाशय योजना को मिली रफ्तार: नहर निर्माण के लिए 0.07 एकड़ भूमि अर्जन की अनुशंसा
बिलासपुर/कोटा, 28 सितम्बर 2026। कोटा तहसील के ग्राम धौराभाठा में कोटसागर जलाशय योजना के तहत नहर निर्माण के लिए 0.07 एकड़ भूमि के भू-अर्जन की सामाजिक समाघात दल ने अनुशंसा की है।
सामाजिक समाघात दल ने ग्रामीणों और किसानों से चर्चा कर भूमि अर्जन से होने वाले प्रभाव का आकलन किया। जांच में पाया गया कि अर्जित भूमि से किसी मकान पर प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही किसी परिवार के विस्थापन की संभावना है।
दल ने माना कि जल संसाधन विभाग द्वारा आवश्यकता के अनुरूप ही भूमि का अर्जन किया जा रहा है। नहर निर्माण होने से लगभग 93 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।