किसान राइस मील के पास कार और सवारी से भरी माल वाहक पिकअप में हुआ आमने सामने टक्कर

किसान राइस मील के पास कार और सवारी से भरी माल वाहक पिकअप में हुआ आमने सामने टक्कर
कोटा लोरमी मुख्य सड़क मार्ग के किसान राइस मिल के पास तेज रफ्तार में आ रहे लोरमी की तरफ से कार क्रमांक सीजी 4 एम एच 4411 और रतनपुर के खुटाघाट से गणेश विसर्जन् कर वापस माल वाहक पिकअप क्रमांक cg10 w0663 में सवारी लेकर अपने गाँव जरेली की ओर लगभग 20 से 25 लोग जा रहे थे तभी कार और माल वाहक पिकअप की टक्कर हो गई जिसमें की कार में सिर्फ चालक ही सवार था जिसे चोट लगी हुई और कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो चुकी हैं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया है कि कार में सवार व्यक्ति राजेश कुमार बघेल ग्राम बांधा से बिलासपुर की ओर जा रहा था माल वाहक पिकअप मे सवार कुछ लोगो से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप चालक अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था जो कि अपना नियंत्रण खो बैठा और कार पिकअप दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई घटना की जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुँची जहाँ पर कार में घायल व्यक्ति को कोटा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया इस हादसे में पिकअप में सवार किसी भी व्यकि को चोट नही लगी है।कोटा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।