कोटा

सी एन आई चर्च में प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जी उठने का ईस्टर पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

संजय बंजारे (कोटा)

सी एन आई चर्च में प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जी उठने का ईस्टर पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

करगी रोड कोटा। इस अवसर पर भोर में समाज के सदस्यों के द्वारा अपने दिवंगत रिश्तेदारों को याद कर उनके कब्र पर फूल माला मोमबत्ती एवं अगरबत्ती अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई समाज की महिला सभा द्वारा भोर की आराधना कर प्रभु यीशु के जी उठने का संदेश दिया गया चर्च में ईस्टर की आराधना की गई समाज के प्राचीनो ने बाइबल पठन किया संडे स्कूल के बच्चों एवं जवान सभा के द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गई आराधना का संचालन एवं संदेश पादरी लॉरेंस राज के द्वारा किया गया सभी मसीही भाई एकजुट होकर देश के नेतृत्व करने वाले नेताओं एवं अधिकारियों के लिए तथा देश में अमन ,शांति ,प्रेम, उन्नति एवं आपसी भाईचारा के लिए मिलकर प्रार्थना की गई , सभी मसीह भाई आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईस्टर की बधाई एवं शुभकामनाएं दिये इस अवसर पर समाज के पादरी लॉरेंस राज पदाधिकारी हरीश लाल ,यशवंत मसीह, अनिल मसीह, सौरभ पीटर ,अर्पणा लाल रश्मि लाल ,विनय नेलसन सुलेमान दास एवं बड़ी संख्या में आसपास के मसीही जन उपस्थित थे।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!