कोटा

ग्राम दवनपुर में धूमधाम से मनाया गया मां लक्ष्मी उत्सव, अतिथियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

ग्राम दवनपुर में धूमधाम से मनाया गया मां लक्ष्मी उत्सव, अतिथियों ने की सुख-समृद्धि की कामना


कोटा। ग्राम दवनपुर में मां लक्ष्मी नवयुवक उत्सव समिति के तत्वावधान में मां लक्ष्मी उत्सव का आयोजन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर ग्राम एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय सिंह चौहान (प्रभारी, कोटा मंडल) शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत दवनपुर के सरपंच श्री रामकुमार मरावी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष गुप्ता (प्रदेश सचिव, NSUI), देवेंद्र (विनय) बारी (IYC ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी) तथा दवनपुर के पूर्व सरपंच कृष्णचंद मरकाम उपस्थित रहे।
अतिथियों के आगमन पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों, युवाओं एवं ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि अजय सिंह चौहान ने आयोजन समिति के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाते हैं।
विशिष्ट अतिथि विशेष गुप्ता ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। वहीं देवेंद्र (विनय) बारी ने भी समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए युवाओं को सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन समिति के अध्यक्ष किशन यादव, उपाध्यक्ष पप्पू जगत एवं सचिव कृष्णचंद मरकाम के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में समिति के सदस्य अभिषेक यादव, गुलशन यादव, गोवर्धन यादव, कृष्णा यादव, अमित ध्रुव, सुरेंद्र मरकाम, सूर्याल मरकाम, वीरेंद्र मरकाम, ईश्वर यादव, परमेश्वर श्याम, रविशंकर श्याम, रूपेश मरकाम एवं अंकित मेषराम सहित समस्त युवाओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में उत्साह एवं भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!