सुप्रीम कोर्ट के युवा अधिवक्ता एवं लेखक डॉ. अर्पित लाल की नई पुस्तक ‘द डिसऑनर ऑफ चेक’ का हुआ विमोचन

सुप्रीम कोर्ट के युवा अधिवक्ता एवं लेखक डॉ. अर्पित लाल की नई पुस्तक ‘द डिसऑनर ऑफ चेक’ का हुआ विमोचन
पिता अधिवक्ता हरिश लाल एवं माता श्रीमती अर्पणा लाल ने किया पुस्तक का विमोचन, 26 नवंबर को संविधान दिवस पर दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट में होंगे सम्मानित
कोटा। विधिक शिक्षा एवं कानून के क्षेत्र में अपनी लेखनी से पहचान बना रहे सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के अधिवक्ता डॉ. अर्पित लाल की नई पुस्तक ‘द डिसऑनर ऑफ चेक’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उनके पिता अधिवक्ता श्री हेरिश लाल एवं माता श्रीमती अर्पणा लाल ने पुस्तक का विमोचन किया।
डॉ. अर्पित लाल द्वारा विधिक शिक्षा के क्षेत्र में लिखी गई यह दूसरी पुस्तक है। इससे पूर्व भी वे कानून एवं विधिक विषयों पर अपनी लेखनी के माध्यम से योगदान दे चुके हैं। पिछले वर्ष उन्हें सुप्रीम कोर्ट के सबसे युवा लेखक के रूप में सम्मानित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के द्वारा डॉ. अर्पित लाल को सफल अधिवक्ता एवं लेखक के रूप में सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में सम्मानित किया गया था। उनके अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य से यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे पहले एवं सबसे युवा अधिवक्ता हैं।
इसी कड़ी में आगामी 26 नवंबर 2026, संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. अर्पित लाल को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में दूसरी बार सफल अधिवक्ता एवं सफल युवा लेखक के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। नई पुस्तक के विमोचन और आगामी सम्मान की सूचना से शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।