महादेव, अन्ना रेड्डी में ऑनलाइन जुआ खेलने-खेलवाने वाले 04 आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार,2 करोड रुपए बैंक अकाउंट में सीज कराए गए

महादेव, अन्ना रेड्डी में ऑनलाइन जुआ खेलने-खेलवाने वाले 04 आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 करोड रुपए बैंक अकाउंट में सीज कराए गए एवं 50 नग बैंक खाता, 40 नग एटीएम कार्ड तथा 04 नग मोबाइल एवं नगदी ₹25000 जप्त किए गए।

आरोपीगण बैंक अधि/कर्मचारियों के साथ साठ-गांठ कर लोगों को ट्रेडिंग का बहाना करने के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलते थे।
इन खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टा में करते थे ऐसे 50 अकाउंट की पहचान की गई है इन फर्जी अकाउंट में यूपीआई चालू करने के लिए कुछ मोबाइल दुकानवालों से मिलकर फर्जी सिम अकाउंट से लिंक करते थे
आरोपियों मे राहुल वाधवानी पिता स्व. रामचंद्र उम्र 33 वर्ष सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा बिलासपुर निवासी
पारथ साहू पिता फत्तेराम उम्र 45 वर्ष ग्राम बरद्वार निवासी वासुदेव खुसरो पिता होरीलाल खुसरो उम्र 30 वर्ष ग्राम पिपरखूंटी निवासी
सुरेश नवरंग पिता श्याम लाल उम्र 35 वर्ष ग्राम खैरझिटी निवासी चारो आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रार्थी नरोत्तम विश्वकर्मा ग्राम पीपरखूंटी निवासी ने कोटा थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम खैरझिटी का रहने वाला सुरेश नवरंग 04-05 माह पूर्व हमारे गांव में आया और एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाने पर ₹10000 रकम मिलेगा कहकर आरोपी सुरेश नवरंग के झांसे में आकर अपना आधार कार्ड, पैनकार्ड खाता खुलवाने के लिए दिया था जो सुरेश नवरंग राहुल वाधवानी व उसके साथियों द्वारा मुझे धोखे में डालकर मेरे नाम से खाता खुलवाकर धोखाधड़ी कर ऑनलाइन सट्टा में उपयोग किया जा रहा था। जिसमे की चार आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस. नवरंग, उनि. मिलन सिंह, प्र.आर. प्रवीण पांडे, भुवनेश्वर मरावी, आरक्षक भोप सिंह, केशव मार्को, जलेश्वर साहू का सराहनीय योगदान है।