
ग्राम अमने से एक आरोपी के कब्जे से10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमने से एक आरोपी के कब्जे 10 अवैध कच्ची महुआ शराब जप्तकर आरोपी बुधराम जगत पिता भुवन सिंह जगत उम्र 35 वर्ष ग्राम अमने निवासी को गिरफ्तार किया गया कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमने में बुधराम नामक व्यक्ति अपने घर के पास आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब अधिक मात्रा मे बिक्री करने रखा हुआ था जिसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है वही आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई है।