अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कलेक्टर के निर्देश पर इटवा-पाली और पहँदा में खनिज विभाग ने की कार्रवाई

संजय बंजारे (कोटा)
अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
कलेक्टर के निर्देश पर इटवा-पाली और पहँदा में खनिज विभाग ने की कार्रवाई
बिलासपुर, कोटा 17 नवंबर 2026। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग के अमले ने ग्राम इटवा-पाली में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। जब्त वाहनों को खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।
वहीं, 16 नवंबर को ग्राम पहँदा में भी खनिज विभाग की टीम ने दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। इन वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।