सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराते आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार चाकू को किया गया जप्त

सर्वजनिक स्थान पर चाकू लहराते आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार चाकू को किया गया जप्त
आरोपी – राम प्रसाद यादव पिता सेवाराम यादव उम्र 24 साल साकिन लखोदना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग
थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू को आज दिनांक 01.07.2023 को सूचना मिला की बस स्टैंड कोटा में सार्वजनिक स्थान पर सोनू मोबाइल दुकान के सामने एक व्यक्ति धारदार हथियार को लहरा कर आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोटा द्वारा मौके पर पुलिस टीम भेजकर बस स्टैंड कोटा में घेराबंदी कर सार्वजनिक स्थान पर लोहे के धारदार हथियार चाकू लहराते व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राम प्रसाद यादव पिता सेवाराम यादव उम्र 24 साल साकीन लखोदना थाना कोटा जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया जो आरोपी राम प्रसाद यादव के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू मुताबिक जब्ती पत्रक गवाह के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।आरोपी का कृत्य अपराध धारा सबूत का पाए जाने से आरोपी को हिरासत में लेकर आज दिनांक को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू,उपनिरीक्षक मिलन सिंह, उपनिरीक्षक श्यामलाल गढ़ेवाल, आरक्षक संजय कश्यप, रवि राजपूत का सराहनीय योगदान है।