Uncategorized

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बेलगहना पुलिस का प्रहार 650000 रू के गांजा सहित 841250 रू की संपत्ति जप्त

 

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बेलगहना पुलिस का प्रहार 650000 रू के गांजा सहित 841250 रू की संपत्ति जप्त

नाम आरोपी

01- गजेन्द्र कुमार खत्री पिता तेजमल खत्री उम्र 38 वर्श निवासी 82 गर्जरो का मोहल्ला झुलेलाल मंदिर के पास सांगानेर थाना सांगानेर जिला जयपुर (राजस्थान) हालमुकाम- श्रीधर टेन्ट हाउस के पास नहर रोड लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.

2- नीरज उर्फ मोन्टू पिता मानिकदास मानिकपुरी उम्र 24 वर्श निवासी गुरुद्वारा चौक बस स्टेण्ड राम्हेपुर लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग..
3- मंगलू राम साहू पिता छोटेलाल साहू उम्र 32 वर्श साकिन डिण्डौल थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.

4- श्रीमती सरस्वती पति मंगलुराम साहू उम्र 30 वर्श साकिन डिण्डौल थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.

जप्ती मादक – पदार्थ 13 किलोग्राम कीमती लाख रु., 650000 रु., कुल मशरूका 841250 रु.

विवरणः- प्रहार अभियान के तहत अवैध नशे पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(आईपीएस)के द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशानिर्देश दिये गये थे, मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के साथ साथ अवैध रूप से खरीदी बिक्री करने वाले लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। नशे के विरूद्ध अभियान को प्रभावी बनाने हेतु मुखबिर तैनात किये गये है इसी तारतम्य में दिनांक 22.01.2026 बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा की ओर से कुछ लोग मोटरसायकल में मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे है उक्त सूचना पर बेलगहना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने उपरान्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर बेलगहना पुलिस के द्वारा टीम गठित किया गया और बेलगहना कोटा मार्ग के ग्राम पंडरापथरा में टीम के द्वारा घेराबंदी की गई और संर्दिग्धों की पहचान कर कोटा की ओर से दो मोटरसायकल में सवार तीन पुरुष एवं एक महिला को घेराबंदी कर लोरमी क्षेत्र के रहने वाले 01- गजेन्द्र कुमार खत्री पिता तेजमल खत्री उम्र 38 वर्श निवासी 82 गर्जरो का मोहल्ला झुलेलाल मंदिर के पास सांगानेर थाना सांगानेर जिला जयपुर (राजस्थान) हालमुकाम श्रीधर टेन्ट हाउस के पास नहर रोड लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग. 2- नीरज उर्फ मोन्टू पिता मानिकदास मानिकपुरी उम्र 24 वर्श निवासी गुरुद्वारा चौक बस स्टेण्ड राम्हेपुर लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.. 3- मंगलू राम साहू पिता छोटेलाल साहू उम्र 32 वर्श साकिन डिण्डौल थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग. 4- श्रीमती सरस्वती पति मंगलुराम साहू उम्र 30 वर्श साकिन डिण्डौल थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग. को मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया, और नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अन्तर्गत विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 13 किलोग्राम कीमती 650000 रू मादक पदार्थ गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटरसायकल 1 होन्डा एस पी 125 सीसी लाल रंग की कमांक सीजी 28 पी 4671 2- मोटरसायकल होन्डाएस पी 160 सीसी लाल रंग की कमांक सीजी 28 क्यू 5616, 04 नग मोबाईल, नकदी रकम 1750 रूपये संपत्ति कुल कीमती 841250 रू को जप्त कर मामले में धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एण्ड टू एण्ड विवेचना के निर्देश एवं अवैध रूप अर्जित संपत्ति पर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश में गिरप्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी गजेन्द्र कुमार खत्री द्वारा मादक पदार्थ गांजा को बलांगिर (उड़ीसा) से लाना और पकड़े गये अपने अन्य साथिया के साथ आसपास के क्षेत्रों में विकय कर घन अर्जन करना बताया गया ।आज की उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बेलगहना उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार, महिला आरक्षक गोमती पेन्द्रो का विशेष भूमिका रही है। बेलगहना पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!