कोटा

गोबरीपाट में बच्चों ने बनाई दीये की विशाल मानव आकृति, बीच में जगमगाया विद्यालय का नाम DAV

गोबरीपाट में बच्चों ने बनाई दीये की विशाल मानव आकृति, बीच में जगमगाया विद्यालय का नाम DAV

कोटा। डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट में दीपावली पर्व पर एक अनोखा और मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के मैदान में सैकड़ों बच्चों ने एक साथ बैठकर *दीपावली के दीये की विशाल मानव आकृति* बनाई।

बच्चे एक-दूसरे से सटकर दीये के आकार में बैठे। दीये की लौ से लेकर उसके नीचे के भाग तक की आकृति बच्चों ने बड़ी ही सुंदरता से बनाई।

*दीये के बीचों-बीच बच्चों ने अपने विद्यालय के गौरव और पहचान का प्रतीक “DAV” शब्द लिखा*, जो ऊपर से देखने पर ऐसा लग रहा था मानो दीये की रोशनी में विद्यालय का नाम जगमगा रहा हो। यह दृश्य देखते ही सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि दीपावली अंधेरे पर प्रकाश की जीत का पर्व है। हमें मिट्टी के दीये जलाने चाहिए, पर्यावरण को स्वच्छ रखना चाहिए और सुरक्षित व खुशहाल दीपावली मनानी चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के *प्राचार्य सुधांशू जायसवाल* ने सभी बच्चों और अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन, एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक *सावित्री देवांगन, पुष्पा सूर्यवंशी, पूजा तिवारी, दीपा देवांगन, दिव्या टंडन, नेहा साहू, श्रद्धा मिश्रा, राजकुमारी, राखी गुप्ता, अंकिता साहू, चुन्नू लाल साहू, रूपेश श्रीवास, अमित श्रीवास, निर्मल खूंटे, महेंद्र मरावी, लक्ष्मीनारायण कुलमित्र एवं कौशल गुप्ता* का विशेष सहयोग रहा। सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!