कोटा

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 90 हितग्राहियों को वितरित किए गए अनुज्ञा पत्र

संजय बंजारे (कोटा )

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 90 हितग्राहियों को वितरित किए गए अनुज्ञा पत्र

कोटा। नगर पालिका परिषद कोटा में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 90 पात्र हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह शामिल हुए। वहीं भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, नगर पालिका परिषद कोटा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू, कोटा मंडल अध्यक्ष श्री बजरंग जायसवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन, आवास योजना के हितग्राही, आवास शाखा प्रभारी तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रजनीश सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश के हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का मकान हो। इसी संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में देश और प्रदेश के साथ कोटा नगर में भी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने 90 हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र वितरण के लिए नगर पालिका परिषद कोटा की अध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों में खुशी का माहौल रहा। अनुज्ञा पत्र मिलने से पात्र परिवारों के अपने पक्के मकान का सपना साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!