
कोटा पुलिस द्वारा 1 वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार
उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा चोरी के आरोपी को तत्काल पकड़ने तथा गिरफ्तारी वारंट तामिल करने के संबंध में निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया
कोटा थाना प्रभारी की टीम द्वारा गिरफ्तारी वारंटी आरोपी दिनेश कुमार गोड़ पिता मनहरण लाल गोड़ उम्र 27 वर्ष ग्राम मझगांव निवासी को जो माननीय न्यायालय के जमानत के बाद से फरार था जो पेशी में नहीं आने से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था जिसे आज मंगलवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।