कोटा

दशहरे की रात मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दशहरे की रात मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोटा। कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दशहरे के दिन रात में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी राहुल यादव के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद पीड़ित राहुल यादव कोटा थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोटा पुलिस ने विक्की सरदार, सोनू सरदार और राजा सरदार के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!