Uncategorized

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट से बालिकाएं डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए दिल्ली रवाना, अंडर-14 शतरंज में दिखाएंगी जौहर

*डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट से बालिकाएं डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए दिल्ली रवाना, अंडर-14 शतरंज में दिखाएंगी जौहर

गोबरीपाट कोटा। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट की चार छात्राओं का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

चयनित छात्राओं में वंशिका रजक , ईशाना कुर्रे, निहारिका बंजारे और ऐशरी जांगड़े शामिल हैं। चारों बालिकाएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

छात्राओं के साथ एस्कॉर्ट शिक्षिका के रूप में पुष्पा सूर्यवंशी साथ में गई हैं।

छात्राओं को इस स्तर तक पहुंचाने में खेल शिक्षक महेंद्र मरावी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने उन्हें नियमित प्रशिक्षण देकर तैयार किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु जायसवाल ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है और हमें विश्वास है कि हमारी बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!