कोटा की पुरानी बस्ती में मारपीट और पथराव का आरोप, पिता-पुत्र घायल,पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोटा की पुरानी बस्ती में मारपीट और पथराव का आरोप, पिता-पुत्र घायल,पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोटा। कोटा थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 से 9 बजे मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता अमर दीप ने बताया कि मोहल्ले में विवाद को लेकर विक्की रजक, दिलीप मानिकपुरी, आदित्य मानिकपुरी, राहुल रजक सहित अन्य लोग उसके घर के पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से पथराव किया और तोड़फोड़ की।शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसने आरोपियों को ऐसा करने से मना किया, तो सभी ने एकजुट होकर जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान उसके बाएं पैर के अंगूठे, बाएं हाथ और सिर में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता रविंद्र सिंह के साथ भी मारपीट की गई है।शिकायत में कुछ अन्य लोगों के घटना को देखने और बीच-बचाव करने का भी उल्लेख है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के आधार पर कोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।