
शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष ने करगीकला के शासकीय उद्यान रोपण में किसानों से की चर्चा

कोटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करगी कला में स्थित शासकीय उद्यान रोपण में आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल के द्वारा उद्यान का निरीक्षण किया गया इसके साथ ही आसपास और दूरदराज से आए हुए किसानों से भी मुलाकात कर चर्चा किया गया उन्होंने बतलाया है कि राज्य सरकार के द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रकार के योजना चलाई जा रही है जिसके बारे में विस्तार पूर्वक किसानों को जानकारी दी गई है और कहां है कि विभिन्न प्रकार के फसलों की खेती कर कम खर्च में अधिक लाभ लिया जा सकता है और वही नर्सरी में लगे पौधों की भी जानकारी ली किसानों को कहां है कि धान के साथ यदि आप अपने खेत की थोड़ी सी जगह में सब्जी लगाना शुरू करते हैं तो अधिक मात्रा में मुनाफा कमा सकते हैं। इसी कार्यक्रम के तहत शासकीय उद्यान रोपण के अधीक्षक एस आर नाग के द्वारा आए हुए किसानों को हरि फल फूल और सब्जियों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई की कैसे कम खर्च पर अधिक लाभ उठाया जा सकता हैं ।