Uncategorized

करगी कला के बीजा मोड़ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

करगी कला के बीजा मोड़ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोटा। कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करगी कला के बीजा मोड़ के पास गुरुवार को सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चावल लोड कर आ रहा एक ट्रक बीजा मोड़ के पास पहुंचा। इसी दौरान काम से बाइक पर कोटा की ओर आ रहे लोगों को ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र जगत, पिता साहस जगत, उम्र 18 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुरेंद्र जगत, पिता साहस जगत, के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। बाइक पर सवार एक बच्चे को भी गंभीर चोटें लगने की जानकारी मिली है।दो घंटे तक सड़क पर लगा रहा जाम हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही सड़क जाम कर शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की। करीब दो घंटे तक चक्काजाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।सूचना मिलने पर कोटा थाना टीआई शशिकांत भारद्वाज और प्रभारी दिलीप साहू अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!