ग्राम चिखलाडबरी मे अधेड़ की हत्या मामले में दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्राम चिखलाडबरी मे अधेड़ की हत्या मामले में दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटा थाना के बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र में रिश्तेदार के यहाँ रुके हुए अधेड़ की हत्या मामले में बेलगहना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपी राजकुमार यादव उर्फ गोलू पिता फागूराम यादव उम्र 29 वर्ष ग्राम बहेरामुड़ा निवासी अमित कुमार यादव उर्फ भोलू पिता फागूराम उम्र 22 वर्ष ग्राम बहेरामुड़ा निवासी दोनों सगे भाई हैं जिनके द्वारा पूर्व में हुए दैहान के रंजिश को लेकर दोनों भाइयों के द्वारा बीते शनिवार को फेकूराम यादव पिता छेदीराम यादव उम्र 56 वर्ष ग्राम लखोदना निवासी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी जिसे आज रविवार को दोनों आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया बेलगहना पुलिस चौकी प्रभारी अजय वारे से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बारीघाट में स्थित दैहान जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिससे कि दोनों भाइयों के द्वारा फेकू राम यादव के सिर पर 30-40 प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी गई थी।