अवैध शराब कारोबारियों पर बेलगहना पुलिस का प्रहार छः आरोपियों से 162 लीटर महुआ शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त

अवैध शराब कारोबारियों पर बेलगहना पुलिस का प्रहार
छः आरोपियों से 162 लीटर महुआ शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त
बेलगहना पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 162 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 EF 4952) जप्त की गई है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹77,400 आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
मो. आसीफ उर्फ लवि खान (30 वर्ष), निवासी आमागोहन खोंगसरा
दीपक पासी (40 वर्ष), निवासी तुलुफ
गोरेलाल सुल्तान (50 वर्ष), निवासी करवा
रंजीत सोनी उर्फ जीत सोनी (18 वर्ष 03 माह), निवासी टेगनमाड़ा
करीम खान (29 वर्ष), निवासी आमागोहन
जशवंत सिंह (52 वर्ष), निवासी तारबहार चौक (हाल मुकाम तुलुफ)
(सभी थाना कोटा, जिला बिलासपुर क्षेत्रांतर्गत)
जप्ती विवरण
कुल 162 लीटर महुआ शराब
मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EF 4952
कुल अनुमानित कीमत: ₹77,400
कार्यवाही का विवरण
बेलगहना चौकी क्षेत्र के सरहदी ग्राम भनवारटंक स्थित प्रसिद्ध मरहीमाता मंदिर में रविवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ असामाजिक तत्व मंदिर के आसपास के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, कोटा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने रणनीति के तहत ग्रामीण दर्शनार्थियों का भेष धारण कर मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।
इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर शराब बेच रहे सभी 6 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया और उनके कब्जे से कुल 162 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
कानूनी कार्यवाही
सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।