Uncategorized
आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरा-बकरियों की हुई मौत

आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरा-बकरियों की हुई मौत
कोटा। कोटा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करगी कला में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरा-बकरियों की मौत हो गई। घटना के समय दो किसान अपनी बकरा-बकरियों को चराने के लिए खेत की ओर गए हुए थे।
अचानक मौसम खराब होने के बीच आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। घटना में किसान शोभाराम यादव की 8 तथा राजेश साहू की 9 बकरा-बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय स्तर पर घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।