Uncategorized

पोड़ी मोड़ के बरगद पेड़ के पास ट्रेक्टर ट्राली और स्कूटी मे हुई जबरदस्त टक्कर एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल दो लोगो की मौके पर मौत. मौत के सौदागर हुए सक्रिय

पोड़ी मोड़ के बरगद पेड़ के पास ट्रेक्टर ट्राली और स्कूटी मे हुई जबरदस्त टक्कर एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल दो लोगो की मौके पर मौत. मौत के सौदागर हुए सक्रिय

करगी रोड कोटा । कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी मोड़ के बरगद पेड़ के पास एक ट्रेक्टर ट्राली और स्कूटी मे जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमे की स्कूटी मे सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर मालिक अर्जुन जायसवाल पिता बबलू जायसवाल की हैँ जोकि ट्रेक्टर बीमा भी समाप्त हो चूका हैँ. इस मामले क़ो रफादफा करने की फिराक मे ट्रेक्टर का ट्राली बदलने की योजना बनाई जा रही ताकि पुलिस रिपोर्ट के माध्यम से मृत युवको के नाम पर मोटी रकम शासन से वसूल सके मारने वाले तो मर गए लेकिन मृत लोगो के परिजनों क़ो मुवावजा राशि दिलाने के नाम पर अब दलाल सक्रिय हो गए हैँ पुलिस से पहले ही दलाल पहुंच जाते घटना स्थल पर कब जल्दी पीएम हो और मृतक के परिजनों क़ो बीस से तीस हजार रूपये उनके हाथ मे थमाया जाता हैँ ताकि अपना मुँह बन्द क़र सके बाकी की राशि क़ो खुद दलाल ही गबन क़र लेता हैँ इस मामले मे पूरा ऊपर से नीचे तक दलाल बैठे हैँ. ग्रामीण क्षेत्र मे किसी भी व्यक्ति की मौत चाहे किसी भी कारण से हो दलाल क़ो खबर पहले ही दे दी जाती हैँ। दलाल भाई आप जल्दी से घटना स्थल या अस्पताल और मरचूरी ताकि मामले क़ो सेट किया जा सके। कोटा बेलगहना रतनपुर सहित आसपास के गांव मे मौत के सौदागर सक्रिय हैँ इन मौत के सौदागरो द्वारा भगवान यहां प्रार्थना करते हैँ की कब किसी की मौत हो ताकि अपनी जेब गर्म क़र सके इस मामले मे कोटा अस्पताल मे पदस्थ डॉक्टर भी कोई दूध का धोया हुआ नही होता हैँ इन्ही की तो मुख्य बिंदु मे हाथ होता हैँ इन लोगो का पीएम करने के दलाल तत्काल 10000 से 15000 हजार दे देता हैँ ताकि दलाल के कहने के अनुसार से पीएम रिपोर्ट तैयार किया जाए. वहां रे सिस्टम अजब गजब के मौत के सौदागर जो मृत लोगो के नाम पर न जाने शासन क़ो करोडो रूपये का चुना इन लोगो के द्वारा लगाया जा चूका होगा। मौत होने की सुचना मिलने पर आधार कार्ड पेन कार्ड राशन कार्ड ये सभी दस्तावेज मृतक के परिजनों से ले लिया जाता हैँ ताकि मामला किसी अन्य के पास न पहुंचे। कुछ लोग तो फर्जी वकालत नामा मे भोले भाले गावं के लोगो से हस्ताक्षर करवा लिया जाता हैँ जो अभी वर्तमान मे आप सभी पाठको क़ो खबर के माध्यम से बताना चाहता हूँ की रविवार क़ो ट्रेक्टर क्रमांक cg 28R 7762 का मालिक अर्जुन जायसवाल पिता बबलू जायसवाल का ट्रेक्टर ड्राइवर राजा राम यादव पिता भगबली यादव उम्र 21वर्ष ग्राम अमाली निवासी पोड़ी की ओर ट्रेक्टर लेकर जा रहा था तभी मृतक व्यक्ति स्कूटी मे सवार रवि यादव पिता दुलारी यादव उम्र 38 वर्ष और श्यामू भानु पिता मंगल भानु उम्र 40 वर्ष ग्राम अमाली निवासी दोनों व्यक्ति कंचनपुर की ओर से आ रहे थे तभी ट्रेक्टर ट्राली और स्कूटी मे टक्कर हो गई और दोनों व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वही ट्रेक्टर चालक की रीड की हड्डी टूट गई हैँ जिससे की चालक की हालत अभी नाजुक बताई जा रही हैँ।अब इस मामले मे कोटा पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की आखिर क्या सच्चाई हैँ बहुत जल्द ही अगली खबर मे दलालो का नाम और अन्य विभाग से जुड़े हुए लोगो का नाम भी बताया जायेगा…

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!