Uncategorized

असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

असामाजिक तत्वों के विरुद्ध हिर्री पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। थाना हिर्री क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हिर्री पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने क्षेत्र में लगातार चेकिंग के दौरान अशांति फैलाने वाले 4 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना हिर्री पुलिस द्वारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और अड्डेबाजी करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने मोहदा, भोजपुरी टोल प्लाजा सहित अन्य चिन्हांकित स्थानों पर सतत चेकिंग के दौरान 4 व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की।
कार्रवाई किए गए व्यक्तियों के नाम:
अरूण दिव्य, पिता अश्वनी दिव्य, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया, थाना पथरिया, जिला मुंगेली।
उमेश कोसले, पिता धरमू कोसले, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया, थाना पथरिया, जिला मुंगेली।
आशीष बंजारे, पिता मोहन दास बंजारे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया, थाना पथरिया, जिला मुंगेली।
अजय निषाद, पिता रामबनिहार निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोहदा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर।
पुलिस ने सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी तथा कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।
हिर्री पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशाखोरी, सार्वजनिक स्थानों पर बाधा उत्पन्न करने, कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों अथवा किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!