Uncategorized

चाकू से वार कर फरार आरोपी गिरफ्तार सिरगिटटी पुलिस ने धारदार चाकू किया जब्त, आरोपी भेजा गया जेल

चाकू से वार कर फरार आरोपी गिरफ्तार
सिरगिटटी पुलिस ने धारदार चाकू किया जब्त, आरोपी भेजा गया जेल

कोटा बिलासपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अशांति फैलाने वाले, अड्डेबाज, नशाखोरी एवं चाकूबाजी में शामिल आरोपियों और पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।
इसी क्रम में उप-महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में सिरगिटटी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही थी।इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 06 सितंबर 2026 को मारपीट कर प्रार्थी पर चाकू से वार करने के बाद फरार हुआ आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी कृष्णा ध्रुव पिता दुजराम ध्रुव, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09 नयापारा, थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 जोड़ी गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।सिरगिटटी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले, नशाखोरी करने वाले तथा सार्वजनिक स्थानों पर बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे तत्वों के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!