Uncategorized

तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार जब्त

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में धारदार तलवार लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 सितंबर 2026 को चकरभाठा क्षेत्र स्थित होटल सेंट्रल पॉइंट के पास एक व्यक्ति द्वारा हाथ में धारदार लोहे की तलवार लेकर उसे लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया।
आरोपी की पहचान फागुराम राम वर्मा पिता भाऊराव वर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी वर्मा मोहल्ला, बोदरी चकरभाठा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार जब्त की।
मामले में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!