भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखने और बिक्री करने वालों पर कोटा पुलिस का प्रहार

भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखने और बिक्री करने वालों पर कोटा पुलिस का प्रहार
बिलासपुर/कोटा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान” के तहत कोटा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम धनरास के तिलैहापारा में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों के कब्जे से कुल 36 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी कुल कीमत करीब 7,200 रुपये है, बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 10 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिलैहापारा, ग्राम धनरास में कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान झाडूराम बैगा (50) के कब्जे से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 3,800 रुपये, सुखराम बैगा (40) के कब्जे से 9 लीटर शराब कीमत 1,800 रुपये तथा कमल सिंह बैगा (29) के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1,600 रुपये बरामद की गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान उप निरीक्षक भूपेश देहाती, प्रधान उप निरीक्षक सरस्वती मंडावी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू एवं आरक्षक संजय श्याम की विशेष भूमिका रही।