Uncategorized

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्काउट गाइड ने की श्रद्धांजलि अर्पित

 

संजय बंजारे (कोटा)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्काउट गाइड ने की श्रद्धांजलि अर्पित

बिलासपुर, 30 जनवरी 2026/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्यमुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव श्री जितेन्द्र कुमार साहू के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्य आयुक्त श्री चंद्रप्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे एवं सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांधी चौक, बिलासपुर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को स्मरण किया गया। तत्पश्चात सेजेस महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय में गांधी जी की स्मृति में “सर्वधर्म प्रार्थना सभा” का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 200 से अधिक स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मुख्य आयुक्त श्री चंद्रप्रकाश बाजपेयी ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित उनके आंदोलन ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें ससम्मान “राष्ट्रपिता”, “बापू” एवं “महात्मा” कहा जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त श्री चंद्रप्रकाश बाजपेयी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) श्री विजय कुमार यादव ने की।
इस अवसर पर सेजेस महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा गोपाल, जिला सचिव श्रीमती लता यादव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री महेन्द्र बाबू टंडन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री संतोष त्रिपाठी सहित श्री शत्रुघ्न सूर्यवंशी, श्री अनिल सोनवानी, श्री उदय नारायण जगत, श्री रुद्र सोनी, श्री सी.एस. पैकरा, गाइडर श्रीमती किरण बाला पाण्डेय, श्रीमती रागिनी चौधरी, श्रीमती रश्मि तिवारी, श्रीमती भारती दुबे, श्रीमती रत्ना दास, श्रीमती पार्वती कौशिक, श्रीमती अपर्णा सारखेल, श्रीमती कल्पना सिंह, श्रीमती लक्ष्मी बृजवासी, श्री सुयश दुबे, डॉ. शीला शर्मा, श्रीमती निशि कश्यप, श्रीमती देवकिरण साहू, श्रीमती चेतना सिंह ठाकुर, श्रीमती कौशल्या साहू सहित जिले के अनेक स्काउट, गाइड, रोवर्स, रेंजर्स, स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!