लमकेना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन-साल की चिरान सहित आरा मशीनें जब्त

लमकेना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन-साल की चिरान सहित आरा मशीनें जब्त
बिलासपुर/कोटा, 4 अक्टूबर 2026। मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर श्री मनोज पांडेय एवं वनमंडलाधिकारी बिलासपुर श्री नीरज के निर्देश तथा उपवनमंडलाधिकारी कोटा श्री अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा श्री नितिन लहरे के नेतृत्व में वन विभाग ने अवैध वनोपज के विरुद्ध कार्रवाई की।
दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को सर्च वारंट जारी होने के बाद वन परिक्षेत्र कोटा, उड़नदस्ता बिलासपुर एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी सुरेश खांडे वल्द रेशम खांडे, निवासी लमकेना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के घर एवं बाड़ी में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मौके से 01 नग मिनी आरा मशीन, 01 नग इलेक्ट्रिक चेन सॉ मशीन, 01 नग रमदा मशीन तथा बढ़ईगिरी की अन्य सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा सागौन, साल एवं मिश्रित प्रजाति की कुल 1.024 घनमीटर चिरान भी बरामद की गई। जब्त वनोपज को सेल डिपो कोटा भेज दिया गया है। जब्त वनोपज एवं सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1.50 लाख रुपये आंका गया है।
वन विभाग की टीम के पहुंचने से पूर्व आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी की तलाश जारी है। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 17789/02, दिनांक 03.10.2026 दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त टीम का रहा विशेष योगदान
इस कार्रवाई में उड़नदस्ता बिलासपुर की प्रभारी ऋतु साहू, वनक्षेत्रपाल शिव कुमार नाग, वनपाल लोकमणी त्रिपाठी, वनपाल श्रीमती संगीत तिर्की, वनपाल जॉन केनेडी, सुनील कुमार जायसवाल सहित वन परिक्षेत्र कोटा के प.स. कोटा संतोष यादव, प.स. अमाली सुरेश कुमार बंजारे, वनरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, देव यादव तथा दैनिक श्रमिक रवि कुमार साहू, रविदास मानिकपुरी, रविन्द्र मानिकपुरी एवं लखन लाल केंवट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं पुलिस थाना कोटा से आरक्षक विनोद कुमार यादव एवं आरक्षक उमाशंकर पोर्ते ने भी कार्रवाई में विशेष सहयोग प्रदान किया।