Uncategorized

रतनपुर पुलिस ने दो चोरी के मामलों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस ने दो चोरी के मामलों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


रतनपुर। थाना रतनपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी के मामलों में पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नगदी सहित करीब 2 लाख 14 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ढोलपारा निवासी बलराम बरगाह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर में सोने के दौरान अज्ञात चोर दरवाजा खोलकर पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 10-12 साड़ियां चोरी कर ले गया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई।
इसी रात सद्गुरु कबीर आश्रम रतनपुर में भी अज्ञात चोर ने कमरे का ताला तोड़कर करीब 500 ग्राम वजन का चांदी का छत्र, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये थी, चोरी कर लिया।
दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति सोने-चांदी के सामान को कम कीमत में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने दोनों चोरी की वारदातों को स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकुमार केंवट (35), निवासी ढोलपारा करैहापारा रतनपुर और जोतराम केंवट (28), निवासी खाल्हेपारा करैहापारा रतनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नगदी बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक देवानंद चन्द्राकर और आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!