
ग्राम भरारी में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कोटा पुलिस जांच में जुटी
कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भरारी निवासी कार्तिक यादव पिता स्वर्गीय बोधराम यादव उम्र 40 वर्ष ने घर मे लगे लोहे के रॉड से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली इस मामले की सूचना परिजनों द्वारा कोटा पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा फांसी के फंदे पर झूल रहे मृतक व्यक्ति के शव को नीचे उतरवा कर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है फिलहाल उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की कारण अज्ञात बताई जा रही है इस मामले की छानबीन कोटा पुलिस कर रही है।