कोंनचरा के समरसता भवन में बूथ चलो अभियान बैठक हुआ संपन्न बूथ प्रभारी गणेश कश्यप रहे मौजूद

कोंनचरा के समरसता भवन में बूथ चलो अभियान बैठक हुआ संपन्न बूथ प्रभारी गणेश कश्यप रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना द्वारा आज कोंनचरा के समर सता भवन में बूथ चलो अभियान हेतु खोंगसरा टेंगनमाड़ा एवं कोंनचरा जोन के सभी बूथ अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष जोन अध्यक्ष एवम बूथ प्रभारियो की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई,
जिसमें हर दो बूथ में एक प्रभारी की नियुक्ति की गई है उनको यह निर्देश दिया गया की सभी प्रभारी अपने प्रभार बूथ में बैठक लेकर सूची का परीक्षण करेंगे एवम कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे ,
बैठक को संबोधित करते हुए बूथ चलो अभियान बेलगहना बूथ प्रभारी गणेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं एवम प्रभारियों को हर बूथ में जाकर कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है एवम बूथ के कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी की शुरुवात करने निर्देश दिया,
बूथ चलो अभियान में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं एवम प्रभारी की विशेष नजर है इसलिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी स्वयं ही बूथों में जाकर औचक निरीक्षण करेंगे,
बैठक में अभियान प्रभारी गणेश कश्यप,ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र पैकरा,कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया लाल गंधर्व,सहित समस्त जोन अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष एवम बूथ प्रभारी गण उपस्थित थे।