Uncategorized

कम से कम धान खरीदने की नीयत है भाजपा सरकार की.संदीप शुक्ला पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष

कम से कम धान खरीदने की नीयत है भाजपा सरकार की.संदीप शुक्ला पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष

करगी रोड कोटा। धान खरीदी 15 नवंबर से किये जाने की घोषणा के बाद भी सरकार धान खरीदी शुरू नहीं कर पाई है
सरकार किसानों को परेशान कर रही है कभी पंजीयन के नाम पर गिरदावरी के नाम पर एग्री स्टेक के नाम पर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा उक्त आरोप लगाते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की इन सभी अव्यवस्थाओं को देखकर लगता है की सरकार जानबूझ किसानों को परेशान कर रही है जिससे कम से कम धान खरीदना पड़े
छतीसगढ़ सरकार का बड़ा बजट महतारी वंदन मे चला जाता है जिसे भरपाई करने सरकार कई हठकंडे अपना रही है
बेलगहना सहकारी समिति के 495 किसानों का नाम सूची से कट गया जिससे किसानों मे ह्ड़कंप मचा हुआ है सभी वंचित किसान पटवारी तहसीलदार सहकारी समिति कार्यालय के चककर लगाते घूम रहे हैँ यही आलम कोटा विकासखंड के लगभग सभी समितियों का है
पूर्व की कांग्रेस सरकार ने वनभूमि पट्टा धारकों का भी धान खरीदी किया था किन्तु भाजपा सरकार बनने के बाद उन किसानों का धान खरीदी नहीं किया गया है
किसानों ने भाजपा सरकार के किसान विरोधी रवैये पर आक्रोश जताते हुए आगामी चुनावों पर इसका परिणाम झेलने की चेतावनी दे रहे हैँ
संदीप शुक्ला ने कहा की अगर धान खरीदी की चाक चौबंद व्यवस्था नहीं की जाएगी तो कांग्रेस किसानों के साथ sdm कार्यालय का घेराव करेंगे जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!