कोटा

ग्राम नेवरा के देउऱ तालाब के पास पेड़ में 28 वर्षीय युवक की पेड़ मे लटकती हुई मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

ग्राम नेवरा के देउऱ तालाब के पास पेड़ में 28 वर्षीय युवक की पेड़ मे लटकती हुई मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भुण्डा निवासी मृतक राजू महिलांगे पिता भकोली महिलांगे उम्र 28 वर्ष की ग्राम नेवरा के देऊर तालाब के पास पेड़ मे फांसी के फंदे पर झूलती हुई लाश मिली हैं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसाऱ मृत युवक घर से सोमवार की सुबह कमाने खाने जाऊंगा कहकर घर से तीन किलो चावल कंबल भी अपने साथ लेकर निकला हुआ था की मंगलवार की सुबह नौ बजे एक पेड़ मे फांसी के फन्दे मे झूलती हुई लाश वहां के ग्रामीणों ने देखि उसके बाद परिजनों की इस मामले की जानकारी डी गई परिजनों ने कोटा पुलिस को सुचना दी मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा फांसी के मे लटके युवक की लाश को निचे उतरकर पंचनामा कार्यवाही क़र पीएम के लिए भेज दी गई हैं.. वही फांसी मामले मे एक नया मोड़ आया सामने परिजनों ने आरोप लगाया हैं की गांव के ही युवक अनिल पाटले पिता अजित पाटले के द्वारा कुछ दिन पूर्व मृतक युवक को जान से मार देने की धमकी दी गई थी कही धमकी वाली बात सत्य तो नही? घटना के दिन ही खोजी कुत्ता की भी मदद ली गई जो सीधा अनिल पाटले के घर के अंदर जा पहुंची उसके बाद परिजनों को और शक हो गया की अनिल पाटले ने ही राजू की हत्या क़र फांसी पर लटका दिया हैं ताकि कोई उनके ऊपर शक न क़र सके,परिजन यहां जानना चाहते हैं की जब खोजी कुत्ता कातिल के घर मे जाकर घुस गया उसके बाद भी कोटा पुलिस आँख मुंदकर क्यों बैठी हैं.संदिग्ध युवक अनिल पाटले के खिलाफ कोटा थाना मे नाम जद शिकायत करने के बावजूद युवक के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!