
ग्राम गनियारी में जाली/ग्रिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गनियारी में प्रार्थी सुनील दास मानिकपुरी ग्राम गुढी सीपत बिलासपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि कैलाश वाटिका फार्म हाउस गनियारी में चौकीदारी का काम करता हैं किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दीवार फांद कर नाली में लगे जाली/ ग्रिल कीमती ₹5000 को चोरी कर ले गया जिसकी रिपोर्ट पर कोटा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य वर्मा पिता महावीर वर्मा उम्र 25 वर्ष ग्राम गनियारी निवासी आरोपी को कोटा पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से नाली का जाली/ ग्रिल को जप्त किया गया है।