कोटा

अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के विलक्षण पल के गवाह बने हजारों लोग बरसों की प्रतीक्षा के बाद आए इस दिव्य अवसर पर राम रस की अविरल धारा में डूबे सभी जनमानस

संजय बंजारे:-

अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के विलक्षण पल के गवाह बने हजारों लोग

बरसों की प्रतीक्षा के बाद आए इस दिव्य अवसर पर राम रस की अविरल धारा में डूबे सभी जनमानस


गांव-गांव, शहर-शहर हुआ राम भक्ति में सराबोर,इसके साथ ही खोवा मिस्ठान का वितरण किया गया

कोटा। अयोध्या में हुए आज श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल के कोटा सहित ग्राम पंचायत लाखोदना के लोग गवाह बने। शहर मे स्थित श्री राम मंदिर में जनपद पंचायत कोटा और नगर पंचायत कोटा के द्वारा कार्यक्रम अयोजित किया गया। इस अवसर पर कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोहर सिंह राज और कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक ने सपत्नीक श्री राम भगवान की पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम की शुरुवात सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की। आज आयोजित कार्यक्रम में कोटा एसडीएम पीयूष तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोटा युवराज सिंहा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण और शहर के श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत लाखोदना के राम भक्तो के द्वारा डीजे बजाते हुए श्रोतागण राम भक्ति में झूमते नजर आए और राम सीता लक्ष्मण की झांकी निकाली गई अयोध्या में हुए श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण को देखने सभी अतिथिगण एवं नागरिकगण शामिल हुए। इस दौरान कोटा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत जायसवाल,कोटा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,वेंकट लाल अग्रवाल, परमेश्वर साहू साहित राम भक्त मौजूद रहे।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!