Uncategorized

सिरगिटटी पुलिस ने लूट के 02 फरार आरोपी को राउकेला उडीसा से किया गिरफ्तार, आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया

 

सिरगिटटी पुलिस ने लूट के 02 फरार आरोपी को राउकेला उडीसा से किया गिरफ्तार, आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया
’’ आरोपियो के नाम:-
01. सोनू सोनकर उर्फ टेनी पिता गुलाब सोनकर उम्र 29 साल निवासी न्यू बस स्टैण्ड मछल मार्केट थाना प्लाण्ड साईड राउरकेला जिला सुन्दरगढ ओडिसा
02. मोह. ईरफान अंसारी उर्फ झुले पिता स्व करिम अंसारी उम्र 19 साल निवासी माल गोदाम मदरसा थाना उदित नगर राउरकेला जिला सुन्दरगढ उडीसा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपेार्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19.06.2026 को सुबह करीबन 08ः15 बजे अपने घर के पास ही फूल तोड रही थी उसी समय एक स्कूटी मे तीन लडके आये एक लडका पीछे से एवं दो लडके सामने से मेरे पास आये मेरे गले मे पहने पुराना इस्तेमाली वजन करीबन एक तोला सोने के चैन जिसमे एक लाकेट लगा है कीमती 80000 रुपये को हाथ मुक्का से मारपीट कर गले मे पहने सोने के चैन को लूट कर भाग गये प्रकरण मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान तत्काल पुलिस टीम द्वारा दो आरोपी नवीन साहू प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था प्रकरण अन्य आरोपी फरार थे फरार आरेापी के संबध मे श्रीमान उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा के निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा मुखबिर लगाकर दीगर राज्य अनुमति प्राप्त कर दीगर राज्य से पता तलाश मस्क्कत कर दो आरोपी 01. सोनू सोनकर उर्फ टेनी 02. मोह. ईरफान अंसारी उर्फ झुले को हिरासत मे लेकर गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। जहा आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!