Uncategorized

आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता,अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार, बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही।

 

◾आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता।
◾अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार।
◾ बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही।
◾बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना।
◾शराब कोचियों मे बिल्हा पुलिस की दहशत।
◾अपचारी बालक भारी मात्रा मे अवैश शराब ब्रिकी कर रहा था।
◾ देशी/मसाला मदीरा प्लेन 60 नग की बरामदगी।
◾अपचारी बालक से 10.800 लीटर शराब कीमती 5400 रूपये जप्ती।
◾ शराब ब्रिकी रकम 500 रूपये की जप्ती।
◾अपचारी बालक पर की गयी विधि सम्मत कार्यवाही।
◾अपचारी बालक को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
◾नाम आरोपी – अपचारी बालक।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौंकी की प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 24.08.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि वार्ड क्र. 09 बिल्हा मे मनोज गेंदले का लडका घर मे भारी मात्रा मे शराब रख कर ब्रिकी कर रहा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर वार्ड क्रमांक 09 बिल्हा के पते पर जाकर तस्दीक किया जहाॅ अपचारी बालक मिला जिसके समक्ष घर की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे 30 नग देशी प्लेन व 30 नग देशी मसाला कुल मात्रा 10.800 लीटर कीमती जुमला 5400 रूपये व अपचारी बालक के जेब मे रखे शराब ब्रिकी रकम 500 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर अपचारी बालक को माननीय किशोर न्यायबोर्ड बिलासपुर पेश किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 1431 अर्जुन जांगडे का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!