Uncategorized
बांधा के जंगल मे लकड़ी लेने गए एक युवक के ऊपर एक शेर ने किया हमला, युवक को अपने कब्जे मे लेकर जंगल की ओर भाग निकले शेर, युवक की हुई मौत

तखतपुर थाना के अंतर्गत आने वाले जूनापारा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बांधा से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान अचानक एक शेर ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान शेर ने धर्मजीत लहरे पिता राजेन्द्र लहरे उम्र 22 वर्ष को अपने कब्जे में लेकर जंगल की ओर भाग गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना गांव में दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश में जंगल क्षेत्र में खोजबीन किए जाने की जानकारी सामने आई है।घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को भी दी गई है। वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी और युवक की तलाश के साथ ही ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है।