कोटा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान बिलासपुर जा रही पीकप से 250000 ( ढाई लाख रुपया )लावारिस हालात को किया गया जप्त,कोटा थाना प्रभारी टी एस नवरंग की कार्यवाही

कोटा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान बिलासपुर जा रही पीकप से 250000 ( ढाई लाख रुपया )लावारिस हालात को किया गया जप्त
जप्ती – कीमती 02.50 लाख रूपये

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सूरक्षा व्यवस्था डियूटी तथा अगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 को मददेनजर रखते हुये सीमावर्ती थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर राज्य से आने वाली वाहनो तथा जिला से बाहर जाने वाली वाहनो पर चेकिंग कार्यवाही चलाया जा रहा हैं कि श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के द्वारा कोटा टीम के साथ कोटा-बिलासपुर मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिग किया जा रहा हैं आज दिनांक 09.09.2023 के वाहन चेकिंग दौरान पीकप CG 10 C 9720 जो कोटा से बिलासपुर जा रहा था कि चेकिग दौरान पिकअप में ढाई लाख रुपए काले रंग के बैग में रखा हुआ मिला उक्त रकम के संबंध में पीकप ड्रायवर तथा बाजू सीट में बैठे लोग से पूछताछ पर कोई जानकारी नही होना बताये उक्त रकम को गिनती करने पर 250000 रुपए जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया हैं। चूंकि अगामी विधान सभा चुनाव संपन्न होना हैं लावारिस हालात में मिलने से धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया हैं ।