ग्राम खरगहनी मे अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजय बंजारे (कोटा)
ग्राम खरगहनी मे अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब जप्त।
ग्राम खरगहनी में जन सुनवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम खरगहनी निवासी नरोत्तम साहू पिता जनक राम साहू उम्र 40 वर्ष के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है सूचना पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा सिद्धार्थ बघेल व थाना प्रभारी उत्तम साहू के द्वारा आरोपी नरोत्तम साहू के घर में रेड कार्यवाही किया गया, मकान तलाशी के दौरान आरोपी नरोत्तम साहू द्वारा अपने घर के बाथरूम में रखें कुल 19 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्ती कार्यवाही कर उक्त आरोपी के खिलाफ 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी उत्तम साहू, उपनिरीक्षक मिलन सिंह, श्यामलाल गढ़ेवाल, आर. मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, संजय श्याम, संजय कश्यप,
खेमंत पाल का सराहनीय योगदान है।