Uncategorized

दशहरा पर्व को लेकर कोटा पुलिस अलर्ट, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में 300 नग चूड़ा जब्त

दशहरा पर्व को लेकर कोटा पुलिस अलर्ट, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में 300 नग चूड़ा जब्त

कोटा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्धों को दी समझाइश

कोटा | 21 अक्टूबर 2026। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोटा पुलिस ने नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 300 नग चूड़ा जब्त कर उन्हें समझाइश दी।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 20 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी कोटा प्र. उप निरीक्षक दिलीप साहू के नेतृत्व में कोटा पुलिस स्टाफ ने नगर में दशहरा पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों की जांच की गई। इसी दौरान 300 नग चूड़ा जब्त कर संबंधित व्यक्तियों को समझाइश दी गई।इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी प्र. उप निरीक्षक दिलीप साहू, निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज एवं कोटा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
कोटा पुलिस ने पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!