कोटा

ग्राम पंचायत अमने में दो वर्ष की बच्ची और उसकी मां ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

संजय बंजारे(कोटा)

ग्राम पंचायत अमने में दो वर्ष की बच्ची और उसकी मां ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमने में दो वर्ष की मासूम और उसकी माँ गीता बाई यादव पति दिनेश यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम अमने निवासी ने अपने ही घर मे अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर की आत्महत्या कोटा थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुँची जहा मृतक गीता बाई यादव के परिजनों से पूछताछ कर मामले की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।मृतक ने अपनी मासूम बच्ची के साथ ऐसी दर्दनाक घटना को अंजाम क्यो दिया ऐसी क्या कारण थी जो उसे फाँसी के फंदे तक ले गई जिस वजह से उसकी मौत हुई है बताया गया है मृतक दिनेश यादव की दूसरी पत्नी है चार वर्ष पूर्व ही उनकी शादी हुई थी जिसकी एक दो वर्ष की बच्ची थी।मृतक के पति की पहली पत्नी लगभग 7 से 8 वर्ष पहले ही अपने दो बेटों को छोड़कर चली गई है। उसके बाद दिनेश यादव ने गीता बाई यादव से विवाह किया लेकिन वह भी अब इस दुनिया मे नही रही।फिलहाल कोटा पुलिस इन सभी पहलू को जोड़कर जांच कर रही है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!