Uncategorized

आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता  अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार

 

आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता
अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार

बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही।

बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना।
◾ शराब कोचियों मे बिल्हा पुलिस की दहशत।
◾आरोपी भारी मात्रा मे देशी शराब परिवहन कर रहा था।
◾देशी प्लेन शराब 50 नग की बरामदगी।
◾आरोपियो से 09 लीटर शराब कीमती 4200 रूपये जप्ती।
◾परिवहन मे प्रयुक्त वाहन मो0सा0 क्रमांक सीजी22एडी 5263 की जप्ती।
◾ आरोपियो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
◾ नाम आरोपी – 1. देवकुमार निर्मलकर पिता रामहू निर्मलकर उम्र 38 वर्ष निवासी मंगला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2. शनि पटेल पिता शत्रुहन पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी मंगला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी की प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 23.08.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि 02 व्यक्ति दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा मे शराब खरीद कर मो0सा0 क्रमांक सीजी22एडी 5263 से बिल्हा तरफ जा रहा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर उडगन रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी कर मो0सा0 क्रमांक सीजी22एडी 5263 को रूकवाकर पूछताछ किया जो अपना नाम चालक देव कुमार निर्मलकर व पीछे बैठा व्यक्ति शनि पटेल बताया। चालक देव कुमार निर्मलकर के मो.सा. के डिक्की मे रखा 20 नग देशी प्लेन एवं पीछे बैठा शनि पटेल के पकडे हुये सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे 30 नग देशी प्लेन, कुल 50 नग देशी प्लेन शराब, मात्रा 09 लीटर कीमती 4200 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!