Uncategorized
बिलासपुर पुलिस की हेलमेट को लेकर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस की हेलमेट को लेकर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
कोटा बिलासपुर। हेलमेट धारण किए बिना वाहन चलाने वाले चालकों पर बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं, यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें और यातायात नियमों का पालन करें।