कोटाबिलासपुर

कोटा पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को अगवा कर, दुष्कर्म  करने वाले 23 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म मामले में कोटा पुलिस की लगातार कार्यवाही

 

कोटा पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को अगवा कर, दुष्कर्म  करने वाले 23 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रार्थी द्वारा दिनांक 29.03.22 को कोटा थाना मे आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर  त्वरित कार्यवाही कर दिनांक 27-28.3.2022 की दरमियानी रात नाबालिक लड़की उम्र 17 वर्ष को मध्य रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है, रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था, अपहृता एवं आरोपी का लगातार पतासाजी जारी था, दौरान विवेचना साइबर सेल की मदद से लोकेशन प्रयागराज उत्तर प्रदेश में होना पाए जाने से वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशानुसार कोटा पुलिस टीम को प्रयागराज उत्तर प्रदेश रवाना किया गया,जहां लोकेशन के आधार पर अपहृता नाबालिक बालिका को थाना लाकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। मामले के आरोपी संजू साहू पिता विश्राम साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम भथरी जरहागांव निवासी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, उप निरी श्यामलाल गढ़वाल, सउनि. ओमकार बंजारे,महिला आर. योगिता, आर.भोप सिंह,सुनील पटेल, मिथलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, का विशेष योगदान रहा हैं।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!