कोटाबिलासपुर

आदिवासी सेवा सहकारी समिति चपोरा में कार्यरत अनुराग जायसवाल द्वारा नियम विरूद्ध कार्य करने पर कलेक्टर जनदर्शन में की शिकायत

आदिवासी सेवा सहकारी समिति चपोरा में कार्यरत अनुराग जायसवाल द्वारा नियम विरूद्ध कार्य करने पर कलेक्टर जनदर्शन में की शिकायत

बिलासपुर कलेक्टर सौरभकुमार ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में शहर सहित दूर-दराज से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल हो सकने वाले कुछ आवेदनों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया वहीं जांच एवं परीक्षण की जरूरत वाले कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए निराकरण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में आज कलेक्टर ने करीब ढाई घंटे तक 300 से अधिक लोगों से मुलाकात कर उनकी निजी और समस्याएं सुनी। रतनपुर तहसील के ग्राम लालपुर निवासी नारायण प्रसाद यादव ने आदिवासी सेवा सहकारी समिति चपोरा में कार्यरत अनुराग जायसवाल द्वारा नियम विरूद्ध कार्य किये जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने टी एल मे रखते हुए मामले का निराकण करने निर्देश दिया गया है नवागांव से आए रामेश्वर साहू ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त की राशि 25 हजार रूपये मेरे खाते में न जाकर किसी और व्यक्ति के खाते में अंतरित कर दी गई है। बार बार आवेदन देने के बाद भी त्रुटि सुधार नहीं किया जा रहा है इस मामले को कोटा जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया है ग्राम पंचायत मझगांव की सरपंच श्रीमती भगवती देवी ने पुलिया निर्माण एवं अहाता निर्माण करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि डोंगरीपारा पहंुच मार्ग पर पुलिया निर्माण की बहुत जरूरत है ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भरदैयाडीह के ग्रामवासियों ने कलेक्टर के समक्ष ग्राम भरदैयाडीह में आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!