
ग्राम करवा मे वनकर्मियों से मारपीट करने वाला आरोपी को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार
वन विकास निगम परियोजना परिक्षेत्र बेलगहना की रेंजर श्रीमती चन्द्राणी बन्दे एवं वन विभाग के अन्य टीम के द्वारा तलाशी वारंट पर रेड कार्यवाही हेतु ग्राम करवा गये हुये थे। जहां आरोपी राजीव पात्रे उर्फ राजू पर रेड कार्यवाही करने के दौरान आरोपी राजू पात्रे द्वारा तलाशी वारंट को फाडकर अश्लीली गाली गुप्तार करते हुये शासकीय कार्य में बाधा पहुचाकर वनकर्मियों पर टंगिया से हमला कर जान से मारने की धमकी देते हुये वनकर्मियों को मारपीट कर चोट पहुचाया था। उक्त मामले में चौकी बेलगहना में आरोपी राजीव पात्रे उर्फ राजू के विरूद्ध अपराध की धारा 294,186,353,332,506 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वन विभाग द्वारा भी वन अपराध से संबंधित धाराओं में आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। उक्त प्रकरण का आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया था। जिसकी बेलगहना पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। आरोपी के तलाश के दौरान बेलगहना पुलिस द्वारा आरोपी राजीव पात्रे उर्फ राजू पिता विरेन्द्र पात्रे उम्र 35 वर्ष ग्राम करवा निवासी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।