Uncategorized

मॉक ड्रिल में परखी जाएगी बाढ़ से निपटने की तैयारी,कोटा के कोरीडेम में 20 अगस्त को मॉक ड्रिल

मॉक ड्रिल में परखी जाएगी बाढ़ से निपटने की तैयारी

कोटा के कोरीडेम में 20 अगस्त को मॉक ड्रिल

बिलासपुर, 19 अगस्त 2026/जिले में बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 20 अगस्त को सवेरे 10.30 बजे कोटा के कोरीडेम में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
इस दौरान बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों, आपसी समन्वय तथा त्वरित कार्रवाई की क्षमता का अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास के माध्यम से संभावित बाढ़ आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों की व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम नागरिकों को आपदा की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!