आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता,अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार।

आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता।
अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार।
बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही।
बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना।
शराब कोचियों मे बिल्हा पुलिस की दहशत।
अपचारी बालक भारी मात्रा मे देशी शराब परिवहन कर रहा था।
देशी मदीरा प्लेन 40 नग की बरामदगी।
अपचारी बालको से 7.2 लीटर शराब कीमती 3600 रूपये जप्ती।
परिवहन मे प्रयुक्त वाहन स्कूटी क्रमांक सीजी10बीएस 1029 की जप्ती।
अपचारी बालक पर की गयी विधि सम्मत कार्यवाही।
नाम आरोपी – 1. अपचारी बालक।
2. अपचारी बालक।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 17.08.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा मे शराब खरीद कर स्कूटी क्रमांक सीजी10बीएस 1029 मे दो व्यक्ति बैठकर जिसमे पीछे बैठा व्यक्ति सफेद रंग के झोला रखा हुआ है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर उडगन रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक सीजी10बीएस 1029 को रूकवाकर पूछताछ किया जो चालक अपचारी बालक व पीछे बैठा व्यक्ति अपचारी बालक जो सफेद रंग के प्लास्टिक झोला मे 20 नग देशी प्लेन व स्कूटी के डिक्की अंदर देशी प्लेन 20 नग कुल शराब मात्रा 7.200 लीटर कीमती 3600 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर अपचारी बालको पर विधि सम्मत कार्रवाई कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 1210 सुमन चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।