Uncategorized

रतनपुर पुलिस द्वारा चलती बस में झपटमारी करने वाले 07 महिलाओं सहित कुल 09 लोगों को किया गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस द्वारा चलती बस में झपटमारी करने वाले 07 महिलाओं सहित कुल 09 लोगों को किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 8000 रूपये को किया जप्त।।
गिरफ्तार आरोपीगण पूर्व में भी जा चुके हैं उठाईगिरी, झपटमारी के मामले में जेल
संगठित अपराध की धारा के तहत की गई कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी :-
1. अंजली गिरी पति मनोज गिरी गोस्वामी उम्र 25 साल,
2. लोहारिन बाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी उम्र 50 साल,
3. सुनीता गिरी पति स्व. बलबीर गिरी गोस्वामी उम्र 30 साल,
4. रामबाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी उम्र 40 साल,
5. प्रिती गिरी पति नरेश गिरी उम्र 30 साल,
6. शिवानी पति राकेश गिरी गिरी गोस्वामी उम्र 20 साल,
7. देवी गिरी पति राम गिरी गोस्वामी उम्र 20 साल,
8. नरेश गिरी पिता सुखराम गिरी गोस्वामी उम्र 35 साल,
9. राम गिरी पिता ओप्रकाश गिरी गोस्वामी उम्र 20 साल सभी निवासी कोनकोना ठिहईभाठा थाना बांगो जिला कोरबा छ.ग.।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भगवान राम प्रधान निवासी बॉकीमेांगरा थाना बॉकीमोगरा जिला कोरबा का थाना रतनपुर में दिनाँक 11/08/2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपनी गीता प्रधान के साथ दिनाँक 02/08/2026 को बिलासपुर गया था जो अपने गले में सोने की चैन पहनी थी, काम खत्म कर बस से अपने घर बांकीमोंगरा कोरबा जाने के लिए नेहरू चौक बिलासपुर से बैठे थे, महामाया चौक बिलासपुर कुछ महिलाये भी उसी बस में सवार हुये, बस में प्रार्थी व उसकी पत्नि को भी सीट नहीं मिलने के कारण खड़े थे, बस सवार उक्त महिलाओं द्वारा बस में धक्का मुक्की कर प्रार्थी की पत्नि को धक्का-मुक्की कर दबा दिये थे जो शनिवरी चौक रतनपुर के पास उत्तर गये, रतनपुर में बस खाली होने पर प्रार्थी व उसकी पत्नि को बैठने के लिए सीट मिलने पर गीता प्रधान अपने गले में पहने चैन को देखी तो नहीं था, जिसे उक्त महिलाओं द्वारा झपटमारी कर लिए हैं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिचरी चौक रतनपुर व महामाया चौक बिलासपुर का सीसीटीव्ही फुटेज खॅगालने पर फुटेज में दिख रहे महिलाओं की पहचान कोनकोना थाना बागों निवासी के रूप में की गई। जिनके निवास कोनकोना में रतनपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर 07 महिलाये और 02 पुरूष को थाना लाया गया जिनसे पुछताछ करने पर, सभी एक राय होकर बस में सवार महिला के गले में पहने चैन को छिनने की नियत से महिला से धक्का मुक्की करने लगे और मौका पाकर चैन को चोरी कर लेना व 20,000 में इनके ग्रुप की एक अन्य महिला सुरतनी गिरी निवासी रामनगर थाना कुसमी को देना बताए जिसमें से 12000 रूपये को खर्च कराना बताये। आरोपियों के कब्जे से 8000 रूपये को जप्त कर उक्त 07 महिलाओं व 02 पुरूष को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। शेष फरार आरोपी की पता साजी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. अखिलेश पारकर, मोरदध्वज चन्द्रा, म.आर. अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!